राक्षस बने पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा

Spread the love

गहना जेवर छीना मायके में उसे छोड़कर हुआ फरार

अहिरौली थाने में दर्ज हुआ पति के विरुद्ध मुकदमा

भीटी अंबेडकरनगर (अजय सिंह)। मायके पहुंचाने का बहाना बनाकर पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल पहुंचे युवक ने गांव के बाहर सुनसान स्थान देखकर पत्नी को डंडे से बुरी तरह से पीटा और उसके समस्त जेवरात निकाल लिए और बेटी को मां के पास छोड़कर बेटे को लेकर वापस अपने घर चला गया पीडिता की चीख पुकार सुनकर जब तक कुछ लोग वहां पहुंचते तब तक पति वहां से फरार हो चुका था।

ग्रामीणों के मदद से पीड़िता जया सिंह पुत्री विश्व प्रेम सिंह निवासी बाला पकौली अपने मायके पहुंची और दूसरे दिन थाना अहिरौली में एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन घटना के सात दिन बाद अहिरौली पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक घटना कारित करने वाले पति को गिरफ्तार नहीं किया जो लगातार बार-बार पत्नी को धमकी पर धमकी दिए जा रहा है जिससे पीड़िता और उसके पूरे परिजन भय और दहशत के माहौल में जीवन बिताने पर विवश हो गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जया सिंह पुत्री स्वर्गीय विश्व प्रेम सिंह निवासी बाला पकौली थाना अहिरौली जनपद अंबेडकर नगर की शादी 2 जून 2017 को बृजेश सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्राम गौरा थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर के साथ हुई थी दोनों के इस समय दो बच्चे हैं शादी के बाद से कुछ दिन ठीक-ठाक चला लेकिन ज्यों-ज्यों समय बीतता गया पति बृजेश सिंह ने पत्नी जया को मारना पीटना शुरू कर दिया।

आए दिन मायके से पैसा लाने का दबाव बनाने लगा जो कि यहां संभव नहीं था क्योंकि जया के पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका था भाई उसके है नहीं मां और बहन का सहारा है आर्थिक तंगी का जीवन जी रही जया की मां ने किसी तरह से बच्चियों को पाल रही हैं जो कि पैसा देने में असमर्थ थी इससे नाराज और कुपित बृजेश सिंह ने 30 जनवरी 2025 को पत्नी जया और दोनों बच्चों को लेकर बाला पैकौली गांव पहुंचा और वहां गांव के किनारे सुनसान स्थान देखकर उसे गाड़ी से उतार कर डंडों से बुरी तरह से मारा पीटा उसके सारे जेवरात निकलवा लिए चीख पुकार पर जब तक लोग पहुंचे तब तक वह बेटे को लेकर फरार हो गया और बेटी को पत्नी जया के पास छोड़ दिया।

इस घटना की सूचना थाना अहिरौली को दी गई घटना के 7 दिन बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2)351 (3) में मुुदमा दर्ज कर लिया जया का मेडिकल करा कर उसे घर भेज दिया लेकिन अभियुक्त पति पर कोई भी कार्यवाही अभी तक नहीं हुई जिससे जया का पूरा परिवार दहशत में है उन लोगों ने तत्काल कार्यवाही की मांग की है


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *