धूमधाम के साथ मनाया गया गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी का 29 वां दीक्षा दिवस समारोह

Spread the love

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। धर्मनगरी खेकड़ा में स्थित चमत्कारी श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती धाम, निर्भय एन्कलेव, निकट रेलवे स्टेशन में जैन धर्म की प्रसिद्ध संत गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी का 29 वां दीक्षा दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां पद्मावती की भक्ति आराधना प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु जैन व अक्षय जैन द्वारा की गयी।

मां पद्मावती जी की भक्ति आराधना में मुख्य चोले का सौभाग्य अनिल जैन पुत्र सिद्धार्थ जैन, राहुल जैन मॉडल टाउन दिल्ली, मालार्पण का सौभाग्य कपिला जैन पत्नी आशीष जैन गुड़गांव, दीप प्रज्जवलन का सौभाग्य अनिता जैन पत्नी पवन जैन दरियागंज, गोद भराई का सौभाग्य सतीश जैन, अंजली जैन, मनोज जैन रेणु जैन खेकड़ा, मेवा अर्पण का सौभाग्य तनूजा जैन पत्नी अमित जैन मॉडल टाउन दिल्ली, फल अर्पण का सौभाग्य रीता जैन पत्नी मुकेश जैन राधेपूरी, मिठाई अपर्ण का सौभाग्य मुनिल जैन पुत्र अंकुश जैन पुत्रवधु रेनू जैन खेकड़ा, पाद प्रक्षालन का सौभाग्य दीपा जैन पत्नी दीपक जैन मॉडल टाउन दिल्ली, शास्त्र भेंट का सौभाग्य मंजू जैन पत्नी आदिश जैन लक्ष्मी नगर दिल्ली, पिच्छीका भेंट का सौभाग्य नेमचन्द जैन अनिता जैन अभिषेक जैन, वैभव जैन, नमन जैन, राजगढ़ दिल्ली, वस्त्र भेंट का सौभाग्य मीनू जैन पत्नी राजेश जैन रोहिणी दिल्ली, आरती दिव्या जैन पत्नी गौरव जैन लक्ष्मी नगर दिल्ली को प्राप्त हुआ।

समारोह की आयोजक श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पद्मावती समिति निर्भय एन्कलेव खेकड़ा ने दीक्षा दिवस समारोह में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेनेश्वर दयाल जैन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अंकुश जैन, विदित जैन, दीपा जैन, रीना जैन, संगीता जैन, मनोज जैन, शोभाराम जैन, विपिन जैन, लाजपत जैन, हिमांशु जैन, नरेश जैन, प्रवीण जैन सहित सैंकड़ो श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *