लोन वसूली के नाम पर गबन, फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों पर 2.15 लाख हड़पने का मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अंबेडकरनगर।
अलीगंज थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण वितरण करने वाली फाइनेंस कंपनी के तीन वसूली कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूली गई रकम कंपनी में जमा न कर उसे हड़प लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्ता फाइनेंस कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में लोन बांटने का कार्य करती है। कंपनी के वसूली कर्मचारी अंकित यादव, किशन सिंह और अंशुमान पांडे ने विभिन्न ग्राहकों से कुल 2 लाख 15 हजार 692 रुपये की वसूली की, लेकिन उक्त धनराशि कंपनी के खाते में जमा न कर गबन कर लिया।

मामले की शिकायत कंपनी प्रबंधक द्वारा पुलिस अधीक्षक के माध्यम से की गई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने पर अलीगंज थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *