भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, पांच गंभीर घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कटेहरी, अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या अम्बेडकरनगर बॉर्डर के समीप अटवाई मोड़ के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद से आए खजला व्यवसायी श्रवण क्षेत्र धाम मेले में दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। मेला समापन के बाद बीती रात लगभग साढ़े दस बजे सभी लोग डीसीएम वाहन से श्रवण क्षेत्र धाम से अपने घर बुलंदशहर के लिए रवाना हुए थे। वाहन अभी करीब 10 किलोमीटर ही आगे बढ़ा था कि अटवाई मोड़ के पास गन्ने से लदे ट्राले में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिसमे सतीश पुत्र महेश, उम्र 45 वर्ष, निवासी कमरुवा, थाना डिबई, जिला बुलंदशहर, महावीर पुत्र घनश्याम, उम्र 48 वर्ष, निवासी उपरोक्त, विशम्भर पुत्र रामचरन, उम्र 27 वर्ष, निवासी उपरोक्त, राजेश पुत्र लाल कोबिन्द राम उम्र 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त,सत्यपाल पुत्र अमर सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही मोनू उर्फ सुधीर पुत्र डबकी, उम्र 40 वर्ष, निवासी उपरोक्त, धर्मवीर पुत्र दौलीदीन, उम्र 45 वर्ष, निवासी उपरोक्त,एक अज्ञात पुरुष, उम्र लगभग 45 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अहिरौली थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *