दलित उत्पीड़न के मामले में भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी का अल्टीमेटम,FIR न होने पर एसपी कार्यालय घेराव की चेतावनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के थाना महरुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मथानी में दलित उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पीड़ित के समर्थन में कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

पीड़ित पक्ष के अनुसार ग्राम मथानी निवासी दलित समाज के धर्मेंद्र कुमार सहित गांव के अन्य लोगों पर कुछ दबंगों द्वारा लगातार उत्पीड़न किए जाने के आरोप हैं। बताया गया कि गांव में लगे सर्कस कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर मारपीट की घटना हुई, जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आने की बात कही जा रही है।

आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक दलित उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी खुलेआम दलित बस्ती में जाकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है और लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं।

भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित धर्मेंद्र कुमार के समर्थन में अकबरपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

फिलहाल मामला प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *