ठंड के मौसम में बरसात जैसे हालात, नालियां जाम होने से सड़कें जलमग्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेमरी बाजार में इन दिनों ठंड के मौसम के बावजूद सड़कों पर पानी भरा रहने से लोग हैरान और परेशान हैं। हालात ऐसे बने हुए हैं मानो इंद्र देव प्रसन्न होकर लगातार बरसात कर रहे हों, जबकि सच्चाई यह है कि बाजार की नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं।

नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे न केवल बाजार की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि आमजन का आवागमन भी कठिन हो गया है। दुकानों के सामने पानी भरा रहने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रोजाना इसी मार्ग से आने-जाने वाले राहगीरों के लिए स्थिति और भी कष्टदायक हो गई है।

फिसलन और गंदगी के चलते आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

बाजारवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में हालात और अधिक बिगड़ सकते हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कब ध्यान देते हैं और सेमरी बाजार को जलभराव से कब निजात दिलाते हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *