अटल जयंती पर रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनपदस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपदस्तरीय विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक पटेल ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाषण, निबंध एवं एकल काव्यपाठ तीन श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों व विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने कहा कि सुशासन सप्ताह प्रत्येक वर्ष 19 से 25 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नागरिक-केंद्रित प्रशासन को बढ़ावा देना तथा आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन और विचार आज भी सुशासन की प्रेरणा देते हैं।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हरेंद्र प्रताप यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर ने अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में देश के विकास और सुशासन में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका पांडेय, द्वितीय स्थान निधि, तृतीय स्थान रवि किशन, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनन्या पांडेय, द्वितीय स्थान इंशा, तृतीय स्थान अवनीश पटेल , एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कलश द्विवेदी, द्वितीय स्थान प्रवृत्ति पाठक, तृतीय स्थान दीपेंद्र उपाध्याय रहे। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विद्याधर मिश्र, पुष्पा वर्मा एवं मीरा यादव, भाषण प्रतियोगिता में डॉ. भानु प्रताप राय, हरेंद्र यादव एवं डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव, जबकि काव्यपाठ प्रतियोगिता में डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय, डॉ. तारा वर्मा एवं डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव शामिल रहे।


कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सीमा यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो. अरविंद कुमार वर्मा, प्रो. अरुणकांत गौतम, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार वर्मा, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. अनूप पांडेय, डॉ. वालेंतिना प्रिया, डॉ. संगीता, डॉ. सुनीता सिंह, सीता पांडे, कुंवर संजय भारती सहित अनेक शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं अटल के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *