मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
ग्राम सिलावट में मिशन शक्ति केंद्र कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा, सहायता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 108 व 102 (एम्बुलेंस सेवा) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) शामिल हैं।


इस अवसर पर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। थानाध्यक्ष यादवेन्द्र सोनकर ने महिलाओं से निडर होकर अपनी समस्याएं साझा करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा व सहायता के लिए सदैव तत्पर है।


कार्यक्रम में महिला आरक्षी आशा यादव, आरक्षी नितिन सिंह, आरक्षी कृष्ण मुरारी के साथ ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे। मिशन शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की महत्वपूर्ण जानकारी मिली।


Spread the love

Related Posts

अयोध्या में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, बूथों पर मौके पर जोड़े जा रहे नाम

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में आज मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी मतदान बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर)…


Spread the love

कादीपुर में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ शिव पार्वती विवाह प्रसंग ने मोहा मन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर।कादीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेरामारुक पुर सरैया में पूज्य संत दयाराम दास महराज के सानिध्य में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम में प्रयाग धाम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *