कोर्ट के आदेश की खुलेआम अवहेलना स्थगन के बावजूद भूमि पर कब्जे की कोशिश

Spread the love

पुलिस पर मौन रहने का आरोप

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
जनपद में कानून और न्यायालय के आदेशों की सरेआम अवहेलना का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल न्यायालय द्वारा पारित स्पष्ट स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा विवादित भूमि पर जबरन हस्तक्षेप किया जा रहा है, जबकि शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
मामला थाना भीटी क्षेत्र के ग्राम सरैया बिरसिंहपुर का है, जहां सिविल न्यायालय द्वारा दिनांक 14 मई 2025 को विवादित भूमि पर स्थगन आदेश पारित किया गया था।

इसके बावजूद विपक्षी द्वारा गन्ना कटवाकर निर्माण की तैयारी किए जाने का आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया है।
पीड़ित विश्व प्रताप मिश्रा का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी जबरन कब्जे की कोशिश जारी है। जब उन्होंने इस संबंध में थानाध्यक्ष भीटी और डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई, तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि विपक्षी और उसका पुत्र खुलेआम गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।


न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और पुलिस की निष्क्रियता से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या न्यायालय के आदेशों का पालन कराया जाएगा या दबंग कानून से ऊपर रहेंगे? जनता की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *