किशोरी बालिकाओं व महिलाओं के बीच जागरूकता बैठकों का आयोजन

Spread the love

संवाददाता अवधी खबर
अंबेडकरनगर।
लोगों को श्रम विभाग की योजनाओं पर जागरूक करने व श्रमकार्ड बनवाने की प्रक्रिया से अवगत कराने को लेकर किशोरी बालिकाओं व महिलाओं के बीच जागरूकता बैठकों का आयोजन हो रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो रही है।
किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठकों को सम्बोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि मजदूर परिवार ज्ञान व जानकारी के अभाव में सरकार की बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं से बचित हो जाते हैं जिसका खामियाजा महिलाओं किशोरियों व बच्चों को ज्यादा भुगतना पड़ता है। जिसके लिए सभी को जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है।


सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि
श्रमिकों को कानून के तहत न्यूनतम मज़दूरी, विनिश्चित मौद्रिक लाभ, और अदायगी सुनिश्चित करना श्रमिकों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ, और उत्पादक कार्य वातावरण और कल्याण उपलब्ध कराना बाल श्रम और बंधुआ मज़दूरी उन्मूलन, और उनका पुनर्वास सुनिश्चित करना दुर्घटना रहित, सुरक्षित, और उत्पादक कार्य स्थलों को प्रोत्साहित करना और बढ़ावा देना श्रम विभाग का उद्देश्य है।
कम्युनिटी मोबिलाइजर निरकला ने बैठकों में लोगों को मेधावी छात्र पुरस्कार योजना,सौर ऊर्जा सहायता,चिकित्सा सहायता, कन्या विवाह,पेंशन योजना,
आवास सहायता,कौशल विकास योजना,शिक्षा प्रोत्साहन योजना के बारे में बताया। और यही पर फील्ड एक्टिविस्ट छोटेलाल ने लोगों को श्रमकार्ड बनवाने की प्रक्रिया व प्रपत्र से अवगत कराया।
बैठक में आइना सनाबानो तरन्नुम साधना बासमती निर्मला मीना शोभावती ऊषा रेखा अमरजीत विजयप्रकाश मोतीलाल का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *