शताब्दी सेवा वर्ष में पंच परिवर्तन पर दें विशेष ध्यान – डॉ रविकांत त्रिपाठी

Spread the love

अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में शताब्दी सेवा अभियान के अंतर्गत 100 निशुल्क रोगियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान आरोग्य भारती एवं होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में अंबेडकरनगर जिला अध्यक्ष डॉ रविकांत त्रिपाठी द्वारा पूर्ण की गई इस अवसर पर डॉक्टर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संघ द्वारा संकल्पित पंच परिवर्तन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा जिसके अंतर्गत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य पर विशेष जोर दिया।

अपने वक्तव्य में सामाजिक समरसता को कैसे लाया जा सकता है इस पर जोर देते हुए कहा कि सभी जाति धर्म और वर्गों का भेदभाव मिटाकर सभी के बीच सद्भाव व समानता स्थापित करें जिससे सभ्य समाज का निर्माण हो सके कुटुंब प्रबोधन पर बोलते हुए भारतीय परंपरा व संस्कारों को मजबूत बनाने के लिए व एकल परिवार की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने पर विशेष जोर दिया ताकि बच्चों में अच्छे संस्कार लाया जा सके एवं अवसादग्रस्त जीवन को मुक्त किया जा सके पर्यावरण संरक्षण करना हमारा धर्म है प्रकृति व पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना पेड़ों,नदियों,जीव,जंतुओं को अपना परिवार मानकर उनका संरक्षण करना जिससे सृष्टि की सुरक्षा हो सके साथ ही साथ अपने नागरिक कर्तव्यों का भी निर्वहन करे और इसके प्रति जागरूक रहे अपने अधिकारों को समझें और कानून का पालन करते हुए स्वदेशी वस्तुओं का अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा दे कर राष्ट्रीय हित में कार्य करें।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *