फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

निगोहां। निगोहां के हरवंश खेडा नर्सरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक बाईक सवार मजदूर को टक्कर मारते हुए दूसरी पटरी पर जा गिरी।घटना के दौरान लखनऊ रायबरेली हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से घायल को ट्रामा भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। घटना के बाद फार्च्यूनर सवार हाइवे पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने क्रेन की मदद से घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया जिसके बाद जाम से निजात मिल सकी। निगोहां के टिकरा गांव निवासी मजदूर कुलदीप (25) गुरुवार शाम को वह निगोहां कस्बे से अपनी बाइक से घर जा रहा था जैसे ही वह हरवंश खेडा मोड़ से मुड़ने लगा कि रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने इनकी बाइक को चपेट में लेते हुए डिवाइडर में लगे इंडिकेट बोर्ड को तोड़ते हुए दूसरी पटरी पर जा गिरी घटना में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया।

घटना के दौरान लखनऊ रायबरेली हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से घायल को ट्रामा भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। घटना के बाद फार्च्यूनर सवार हाइवे पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने क्रेन की मदद से घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाया जिसके बाद जाम से निजात मिल सकी। मृतक के पिता रामसजीवन की पहले ही मृत्यु हो चुकी है मृतक की मां माधुरी, व पत्नी ज्योति व 2 साल की बेटी काव्या है। मृतम 5 भाई थे जिसमें संदीप सुजीत, सुकेश व दुर्गेष है।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *