सूर्या सैनिक स्कूल के पास टैंपो–कार की भिड़ंत, एक घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के
रायबरेली–लखनऊ लेन पर सूर्या सैनिक स्कूल के पास टैंपो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टैंपो सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंपो संख्या UP32 VN 2985 की कार संख्या UP50 CP 9993 किआ सोनेट से आमने-सामने टक्कर हो गई।

दुर्घटना में टैंपो सवार आशीष कुमार पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम लालपुर, थाना निगोहां, लखनऊ घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के समय घायल के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे।


पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। वहीं हादसे के बाद मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य रही और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *