जन्मदिन पर जरूरतमंदों में बांटे ऊनी कंबल, 10 वर्षों से जारी है सेवा परंपरा

Spread the love

बस्ती। ग्राम पंचायत दुबौलिया के प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबौलिया परिसर में गरीबों एवं असहायों को ऊनी कंबल वितरित किए। खास बात यह है कि वे पिछले 10 वर्षों से लगातार अपने जन्मदिन पर यह सेवा कार्य करते आ रहे हैं, चाहे वे ग्राम प्रधान के पद पर रहे हों या नहीं।


प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की यथासंभव सहायता करना है। ग्राम पंचायत दुबौलिया में वे निष्पक्ष भाव से सभी वर्गों के सहयोग के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनकी इसी सेवा भावना के चलते ग्रामीणों के बीच उन्हें “गरीबों का मसीहा” कहा जाता है।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में लगातार 10 वर्षों से किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों के प्रति प्रधान प्रतिनिधि ने आभार व्यक्त करते हुए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कंबल वितरण के दौरान जसवंत सिंह, आदित्य सिंह, रामकुमार अग्रहरी, हनुमान सोनी, संदीप कुमार अग्रहरी, नीरज, महादेव, त्रिभुवन, राम बहाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *