राम मनोहर लोहिया लखनऊ के लिए रिफर जटिल गर्भवती महिला को शकुशल अस्पताल में कराया भर्ती

Spread the love

ईएमटी की कार्यकुशलता और तत्परता से लखनऊ पहुंचने से पहले मरीज़ की स्थिति हो गई सामान्य

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।ग्राम कजपुरा सम्मनपुर जलालपुर अम्बेडकर नगर निवासी मुख्तार अली की पत्नी सबीना खान 29 वर्ष जो कि नौ महीने की गर्भवती थी और महिला को बहुत ज्यादा खून की कमी थी जिसकी वजह से मरीज की हालत बहुत गंभीर हो गई थी, मरीज़ का वाइटल भी असामान्य था जिसकी वजह से मरीज़ बेहोश था ऐसी स्थिति में मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।


जिसे 108 एम्बुलेंस यूपी 32एफ जी 0513 के ईएमटी चंद्रेश पाण्डेय ने एम्बुलेंस में शिफ्ट किया और लखनऊ के लिए रवाना हुए, दूरी ज्यादा होने के कारण मरीज़ के लिए आगे का सफर आसान नहीं था लेकिन ईएमटी चंद्रेश पाण्डेय ने 108 कंट्रोल में बैठे ईआरसीपी डॉक्टरों से लखनऊ तक चार बार संपर्क किया और ईआरसीपी डाक्टरों की सलाह पर दवा और इंजेक्शन देते रहे जिसके परिणामस्वरूप लखनऊ पहुंचे से पहले ही मरीज़ की स्थिति सामान्य हो गई और मरीज़ होश में आ गया जिसे शकुशल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईएमटी चंद्रेश पाण्डेय के द्वारा निभाई गई जिम्मेदारी से परिजन काफी संतुष्ट रहे और डॉक्टरों ने भी बेहतर कार्य की सराहना की।


Spread the love

Related Posts

नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

Spread the love

Spread the loveव्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर…


Spread the love

थाने में नहीं हुई सुनवाई, पीड़िता ने एसपी की चौखट पर लगाई गुहार

Spread the love

Spread the loveबांस में आग लगाने और जान से मारने की धमकी का आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी नाराजगी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *