प्रज्ञा मानव कल्याण ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया पांचवा स्थापना दिवस

Spread the love

स्थापना दिवस के अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल

अवधी खबर संवाददाता

​हंसवर, अम्बेडकरनगर (मुकेश कुमार बौद्ध)। जनपद में बौद्ध विरासत और वैचारिकी प्रेरणा केंद्र ( विश्व स्तरीय बुद्ध विहार ) के निर्माण हेतु संकल्पित प्रज्ञा मानव कल्याण ट्रस्ट का पांचवा स्थापना दिवस रविवार 28 दिसंबर 2025 को टाण्डा रोड स्थित मौर्या मैरिज हॉल, पुन्थर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए। भीषण ठंड के मद्देनजर सैकड़ों असहायों, विधवाओं और वृद्धों को कंबल वितरित किए गए। ​धार्मिक विधि-विधान से हुआ शुभारंभ ​कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामकुमार ने किया। ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक फिरतूराम पेरियार ने धम्म गुरु पूज्य भंते यश कुमार के सानिध्य में पंचशील ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज़ किया। इसके पश्चात गीता देवी, रेश्मा देवी और अनारा देवी द्वारा धम्म दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने धम्म गुरू पूज्य भंते यश कुमार के मार्गदर्शन में बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील ग्रहण किया। ​मानव कल्याण और शिक्षा पर जोर ​ट्रस्ट के अध्यक्ष आर0 बी0 बौद्घ ने बताया कि प्रज्ञा मानव कल्याण ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जनपद अम्बेडकर नगर में एक विश्व स्तरीय बुद्ध विहार का निर्माण करना है। यहाँ न केवल भगवान बुद्ध के शांति संदेशों का प्रसार होगा, बल्कि गरीब परिवारों के लिए विवाह, जन्मदिन और अन्य संस्कारों के लिए नि:शुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। ट्रस्ट मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। ​गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर विक्रमाजीत यादव, डॉ0 पारसनाथ डिप्टी डायरेक्टर उद्यान विभाग और डॉ0 अजीत भारती अस्थि रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मनोज कुमार बौद्ध (प्रोपराइटर मध्यम मार्ग इन्डस्ट्री), इंजीनियर सुभाष चन्द, प्रधानाचार्य राजन कुमार , मालती सेवानिवृत्त स्वास्थ्य निरीक्षका, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र गौतम आजाद समाज पार्टी, मुरली प्रसाद सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और डॉ0 केदारनाथ प्रवक्ता पीजी कालेज बरुआ जलाकी सहित कई प्रबुद्ध जन शामिल हुए। अतिथियों को पंचशील पट्टिका और पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। ​सेवा का संकल्प ​कंबल वितरण समारोह में जनपद के कोने- कोने से आए सैकड़ों महिला- पुरुषों को उत्तम गुणवत्ता के कंबल प्रदान किए गए। साथ ही सभी के लिए स्वल्पाहार और जलपान की व्यवस्था की गई थीं। ​आयोजन मंडल के प्रमुख सदस्य इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में वरिष्ठ संरक्षक पेरियार फिरतूराम, हंसराज प्रिंसिपल, ट्रस्ट अध्यक्ष आर0 बी0 बौद्ध, कोषाध्यक्ष जी0 एस0 भारती, महासचिव नरेंद्र भारती, उपाध्यक्ष श्यामलाल, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार बौद्ध, आनंद हीराराम पटेल, नागेश्वर राहुल, यशवंतराव, नृपत अम्बेश और अनिल बौद्ध सहित सभी सक्रिय साथियों का विशेष योगदान रहा। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के अध्यक्ष आर0बी0 बौद्ध ने सभी अतिथियों सहयोगियों और धम्म प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंगलकामना करते हुए कहा कि तथागत बुद्ध और बोधिसत्व बाबा साहब की कृपा से समाज सेवा का यह कारवां निरंतर चलता रहेगा।
​


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *