अंबेडकरनगर ! कथित लापरवाही से मौत का मामला, जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जनपद में एक बार फिर चिकित्सा लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर विपिन वर्मा पर एक मरीज की कथित गलत उपचार प्रक्रिया के चलते मौत का आरोप लगा है। मृतक के पुत्र ने पूरे प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।आरोप है कि अकबरपुर के पटेल नगर तिराहे पर स्थित अभिनंदन प्रभावती प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर विपिन वर्मा द्वारा मरीज का एक ही समय पर प्रोस्टेट और हर्निया का ऑपरेशन कर दिया गया।

ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद मरीज को समुचित इलाज न देकर डॉक्टर ने उसे आजमगढ़ स्थित अपने जान-पहचान के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।परिजनों का आरोप है कि रेफर करने में भी अनावश्यक देरी की गई, जिससे मरीज की जान नहीं बच सकी। मरीज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

मृतक के पुत्र ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में डॉक्टर पर गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सही इलाज किया गया होता तो उनके पिता की जान बच सकती थी।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पूरे प्रकरण की जानकारी जुटा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि यह मामला चिकित्सकीय लापरवाही का है या नहीं।नोट: खबर में लगाए गए सभी आरोप शिकायतकर्ता के हैं, जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *