स्व० सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, अयोध्या ने कानपुर को हराया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अम्बेडकर नगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ गुरुवार को सुबह 11 बजे हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधुराम राम वर्मा ने स्व० सूर्यपाल वर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने क्रिकेट एसोसिएशन अम्बेडकरनगर में पूर्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिवंगत पदाधिकारियों स्व० घनश्याम गुप्ता, स्व० वेद प्रकाश श्रीवास्तव, स्व० प्रभाष चन्द्र श्रीवास्तव एवं स्व० अंशुमान मिश्रा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने मैच का शुभारंभ कराया।


टूर्नामेंट का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बी.एन. इंटर कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है। उद्घाटन मुकाबला कानपुर एवं अयोध्या की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर कानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जवाब में अयोध्या की टीम ने 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।


कानपुर की ओर से बल्लेबाज सम्राट ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए। वहीं अयोध्या के गेंदबाज अक्षय राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट झटके। अयोध्या की बल्लेबाजी में ओपनर विकास यादव ने 7 चौके व 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की अहम पारी खेली। कानपुर की ओर से सम्राट व बलराम को दो-दो विकेट मिले। घातक गेंदबाजी के लिए अक्षय राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच में शशि भूषण पाण्डेय एवं निखिल पटेल ने अंपायरिंग की, जबकि अजय श्रीवास्तव, सैयद सुहानी एवं विक्रम यादव ने कॉमेंटेटर की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमा शंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अकबरपुर आनन्द कुमार वर्मा तथा खंड विकास अधिकारी अकबरपुर की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैदान में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।


एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव, सचिव राकेश सोनकर, उपाध्यक्ष सुधीर चतुर्वेदी, संदीप जॉन, आनन्द सिंह, संजय श्रीवास्तव, प्रेम नारायण तिवारी, अनुराग उपाध्याय, सन्तोष मिश्रा टुन्नू, सभाजीत वर्मा, शिव प्रसाद मिश्र आचार्य, मो० आरिफ खान, राजन शुक्ला, पिंकू यादव, पिंकू काबरा, जंग बहादुर सिंह, जयराम सांगवानी सहित सभी सदस्यों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *