अतिक्रमण तोड़ रहा व्यापार की कमर,व्यापारी इसकी गंभीरता समझें-सरदार बलदेव सिंह

Spread the love


सुल्तानपुर:-
काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच सुल्तानपुर की कोर कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता की अध्यक्षता में नगर के एक रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह एवं मंडल प्रभारी अशोक कसौधन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी ने तीन प्रस्ताव रखे,पहला व्यापारियों द्वारा खुद अतिक्रमण समाप्त करने की पहल करना,,दूसरा रेहड़ी,पटरी,ठेले, गुमटी वाले व्यापारियों को वेंडिंग जोन में प्रतिस्थापित करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपना,,तीसरा सदस्यता विस्तार के लिए एक कमेटी गठित होना।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह ने कहा की व्यापारियों को यह समझने की जरूरत है कि उनके द्वारा किया गया अतिक्रमण स्वयं उनके ही व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा है,जिला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने सभी से अपील की कि इस संबंध में व्यापारियों से व्यापक जनसंपर्क की जरूरत है और शीघ्र ही इसे शुरू किया जाएगा। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 में विशेष सहयोग के लिये जिला मंत्री संतोष जायसवाल को सम्मानित किया गया।


अंत में जिला महामंत्री राजेश महेश्वरी ने सभी उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद प्रेषित किया, बैठक में अरविंद द्विवेदी,बृजेश खत्री,राजेंद्र जायसवाल,विजय टंडन,रवि सोनी,अश्वनी वर्मा,हरिशंकर गुप्ता,राजीव श्रीवास्तव,माणिक लाल,अशोक कुमार दिव्या,मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *