भीषण शीत लहरी लोग दुबके थे रजाई में,गोमती मित्र जुटे थे धाम पे सफाई में

Spread the love


सुल्तानपुर :-
सर्द मौसम,भीषण शीत लहरी ऊपर से कोहरे की घनी चादर जब नितांत जरूरी व्यक्तिगत कामों से भी लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं।

ऐसे में दृढ़ संकल्प के धनी और स्वच्छता जागरूकता के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार गोमती मित्रों ने प्रात 6:00 से ही सीता कुंड धाम पर अपना सफाई अभियान शुरू कर दिया था,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने सभी गोमती मित्रों को पूर्व में ही निर्देशित कर दिया था की सभी शीत ऋतु के हिसाब से वस्त्र धारण कर पूरे बचाव के साथ श्रमदान में शामिल होंगे।

सबसे कठिन था नदी में जाकर उसमें से जलधारा को अवरुद्ध करने वाली सामग्री को बाहर निकालना लेकिन गोमती मित्रों ने किया,प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान 9:00 बजे साफ सफाई व आरती की तैयारी के साथ संपन्न हुआ।


श्रमदान में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन,दिनकर सिंह,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,विकास शर्मा,सागर सोनकर,राकेश सिंह दद्दू,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,अभय मिश्रा,आयुष सोनी,आलोक तिवारी,दीपू आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *