मजदूरों से मारपीट, जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी बाजार के पास चुनाव में वोट देने के विवाद में दो मजदूरों के साथ मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।


पीड़ित मदारभारी निवासी महेश हरिजन के अनुसार वह और महेश निषाद पिछले कई दिनों से गांव में मजदूरी का काम कर रहा था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मजदूरी का पैसा लेकर पीड़ित व महेश निषाद खजूरी बाजार ठेके के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कुलदीप, पीयूष, राहुल ने उनसे पूछा कि वे किसे वोट देंगे। इस पर दोनों ने कोई पक्ष लेने से इनकार किया तो आरोप है कि विपक्षियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।


आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों के साथ भी बदसलूकी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने से कार का शीशा भी टूट गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया।


पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों को आशा है कि दोषियों के विरुद्ध उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय दिलाया


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *