स्व. सूर्यपाल वर्मा राज्य क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक मुकाबले में बक्सर ने छपरा को 26 रनों से हराया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन अम्बेडकरनगर के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला मुकाबला देखने को मिला। कड़े संघर्ष वाले इस मैच में बक्सर की टीम ने छपरा को 26 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।


मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी व नगर पालिका अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अकमल उर्फ जुगनू रहे। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर की टीम 17.3 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बक्सर की ओर से पीयूष ने 23 रन और चंदन ने 14 रनों का योगदान दिया। छपरा की गेंदबाजी में अनिमेष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि अरमान और सचिन को दो-दो सफलताएं मिलीं।


112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छपरा की पूरी टीम 14.1 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। छपरा की ओर से प्रियांशु ने 14 रन और राजकुमार ने 12 रनों का योगदान दिया। बक्सर की घातक गेंदबाजी के आगे छपरा के बल्लेबाज टिक नहीं सके। बक्सर की ओर से आदित्य और मनीष ने तीन-तीन विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।


मैच में दोनों टीमों के कुल स्कोर में अतिरिक्त रनों का भी विशेष योगदान रहा। बक्सर के गेंदबाजों ने 26 अतिरिक्त रन दिए, जबकि छपरा की टीम ने 20 अतिरिक्त रन खर्च किए। मैच में अंपायर की भूमिका आनंद सिंह और शशि भूषण पांडेय ने निभाई, वहीं कमेंट्री अजय श्रीवास्तव और डॉ. सैयद मोहम्मद बाकिर ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी अनुराग उपाध्याय और सत्यम यादव ने संभाली।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, ललित मोहन श्रीवास्तव, राकेश सोनकर, राम पलट सिंह आचार्य, शिवप्रसाद मिश्र, पीएन तिवारी, सुधीर चतुर्वेदी, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रेम सागर निषाद बने निषाद पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

Spread the love

Spread the loveनवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देने उमड़े साथी और शुभचिंतक, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद अवधी खबर संवाददाता अयोध्या (प्रियंका वर्मा)। निषाद पार्टी ने प्रेम सागर निषाद…


Spread the love

क्रिकेट में महामाया मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Spread the love

Spread the loveअयोध्या और मेडिकल कॉलेज के बीच हुआ वॉलीबॉल का खिताबी मुकाबला, सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज ने हासिल की जीत अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *