बलिया ने लखनऊ को 107 रनों से हराया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में बलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ की टीम को 107 रनों से पराजित किया।
मैच के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी से पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी (फैजाबाद-अम्बेडकरनगर क्षेत्र) विकास पटेल उर्फ दीपू रहे। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा इससे पूर्व स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 201 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। बलिया के बल्लेबाज दीपक ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 75 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अभय ने 32, आदित्य ने 19 और आयुष ने 21 रनों का उपयोगी योगदान दिया। लखनऊ की ओर से आशुतोष ने 3 विकेट झटके।


202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 13.5 ओवर में मात्र 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लखनऊ की ओर से अंकित ने 16, अमन ने 15 और आशुतोष ने 14 रन बनाए। बलिया की गेंदबाजी में लोकेश ने 4 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि अमन ने 2 और दीपक, अंकित व सुशांत ने एक-एक विकेट लिया। लखनऊ का 11वां बल्लेबाज चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं उतर सका।


मैच में अंपायर की भूमिका आनंद सिंह और शशि भूषण पाण्डेय ने निभाई। कमेंट्री बॉक्स से अजय श्रीवास्तव एवं डॉ. सैयद मोहम्मद बाकिर ने अपने रोचक अंदाज में दर्शकों को मैच की पल-पल की जानकारी दी। स्कोरर की जिम्मेदारी अनुराग उपाध्याय ने संभाली।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर आनंद वर्मा, एसोसिएशन अध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव, सचिव राकेश सोनकर, राम पलट सिंह, आचार्य शिवप्रसाद मिश्र, पी.एन. तिवारी, सुधीर चतुर्वेदी, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *