सरकारी तालाब से चार आम के पेड़ काटकर बेचे, अज्ञात लकड़कट्टा चोरों पर मुकदमा…….

Spread the love

निगोहां। लखनऊ,निगोहां थाना क्षेत्र के उतरावां गांव में सरकारी तालाब की भूमि पर लगे चार आम के पेड़ों को अज्ञात लकड़कट्टा चोरों ने चोरी से काटकर बेच दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने जांच-पड़ताल के बाद निगोहां थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


उतरावां गांव के लेखपाल राजमुकुंद मिश्रा के अनुसार राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज भूखंड संख्या 680, रकबा 1.739 हेक्टेयर पर लगे चार आम के पेड़ करीब एक सप्ताह पूर्व चोरी से काटकर उठा ले जाए गए। जांच के दौरान तालाब की भूमि पर आम के पेड़ों के केवल ठूंठ ही पाए गए। इस संबंध में ग्राम प्रधान से पूछताछ की गई तो उन्होंने घटना की कोई जानकारी होने से इनकार किया।

ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की लिखित शिकायत निगोहां पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *