मानसिक विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया, पिता ने जताया आभार…..

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज।लखनऊ,मोहनलालगंज कस्बे में भटक रहे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को मोहनलालगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।


मंगलवार को कस्बे में एक युवक के इधर-उधर भटकने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अतुल सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश एवं कांस्टेबल विकास जायसवाल ने युवक को अपने संरक्षण में लेकर चौकी पहुंचाया। युवक की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उससे शांति पूर्वक पूछताछ की और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।


पुलिस की सक्रियता से महज कुछ घंटों के भीतर युवक के परिजनों का पता लगा लिया गया। जानकारी मिलने पर देवरिया जनपद से मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे पिता श्री कृष्ण यादव निवासी भीखनपुर ने बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र सुमित मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बीते रविवार को घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी देवरिया कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।


सूचना पाकर परिजन जब मोहनलालगंज पहुंचे तो पुलिस ने युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बेटे को सुरक्षित पाकर पिता श्री कृष्ण यादव भावुक हो गए और उन्होंने मोहनलालगंज पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।इसके बाद पिता अपने बेटे सुमित को साथ लेकर देवरिया के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *