मऊ गांव के तालाब के पास निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत……

Spread the love

वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी…..

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव के बाहर स्थित तालाब के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को रेंगते हुए देखा। लगभग दस फुट लंबा अजगर अचानक दिखाई देने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर तालाब के किनारे झाड़ियों से निकलकर खुले स्थान की ओर बढ़ रहा था। अजगर को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल वन विभाग को अवगत कराया। पुलिस ने एहतियातन ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया।


कुछ ही देर में मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अजगर को पकड़ने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। रेस्क्यू के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


रेस्क्यू के उपरांत वन विभाग की टीम अजगर को प्राकृतिक और सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने के लिए अपने साथ लेकर रवाना हो गई। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश और जलभराव के कारण अक्सर जंगली जीव आबादी की ओर आ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस प्रकार की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें।घटना के बाद पूरे गांव में इस दुर्लभ और रोमांचक दृश्य को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *