थाना समाधान दिवस का आयोजन, एसीपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं……

Spread the love

मोहनलालगंज, लखनऊ। शनिवार को मोहनलालगंज कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय ने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस की अध्यक्षता एसीपी मोहनलालगंज एवं मोहनलालगंज थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से आए शिकायतकर्ता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर थाने पहुंचे। एसीपी विकास कुमार पांडेय ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर तत्काल निस्तारण कराने के आदेश दिए।

वहीं, जिन प्रकरणों में जांच आवश्यक थी, उनमें समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और अनावश्यक रूप से फरियादियों को थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य ही यही है कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और त्वरित तरीके से हो।इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग की टीम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। कई भूमि विवाद एवं पारिवारिक मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए।थाना समाधान दिवस में अधिकारियों की सक्रियता से फरियादियों में संतोष दिखाई दिया और लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *