अधिवक्ता बैठक में अखिलेश अवस्थी को मिला जोरदार समर्थन, प्रथम वरीयता मत देने की अपील……

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज।लखनऊ।बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश–2026 के आगामी चुनाव के मद्देनज़र शनिवार को अधिवक्ताओं की एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ता समाज ने एकजुट होकर श्री अखिलेश कुमार अवस्थी एडवोकेट के समर्थन में पुरजोर समर्थन व्यक्त किया।

यह बैठक ग्राम बीरमपुर माजरा पहाड़ नगर टिकरिया, निकट खुर्दही, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कौशलेंद्र शुक्ला ने कहा कि श्री अखिलेश अवस्थी ने सदैव अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने बताया कि मोहनलालगंज क्षेत्र में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं बर्बरता के विरोध में श्री अवस्थी ने स्वयं आगे बढ़कर लगभग 12 घंटे तक धरने का नेतृत्व किया था। इस संघर्ष ने अधिवक्ता समाज को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया।
उन्होंने कहा कि श्री अवस्थी 24 घंटे अधिवक्ताओं के हितों के लिए समर्पित रहते हैं और संयोगवश उनका मत पत्र क्रमांक भी 24 है।

उन्होंने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे मत पत्र क्रमांक 24 पर श्री अवस्थी को प्रथम वरीयता मत प्रदान करें और अपने साथी अधिवक्ताओं से भी ऐसा करने का आग्रह करें।बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री नरेश शंकर श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि वे वर्ष 1981 से वकालत कर रहे हैं और अपने लंबे अनुभव में उन्होंने अनेक बार काउंसिल सदस्यों को देखा है, लेकिन अखिलेश अवस्थी जैसी अधिवक्ता हितैषी, संघर्षशील और ईमानदार शख्सियत उन्होंने आज तक नहीं देखी।

उन्होंने कहा कि श्री अवस्थी हमेशा अधिवक्ता समाज की समस्याओं को प्राथमिकता देते हैं और निडर होकर उनकी आवाज उठाते हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रत्याशी श्री अखिलेश कुमार अवस्थी ने अपने संबोधन में सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें बार काउंसिल में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला तो वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अधिवक्ताओं के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने कहा, जहां अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों की बात आएगी, वहां आवश्यकता पड़ी तो सरकार से भी संघर्ष करने से पीछे नहीं हटूंगा।” उन्होंने अधिवक्ताओं से मत पत्र क्रमांक 24 पर प्रथम वरीयता मत देने की अपील की।बैठक के आयोजक अधिवक्ता कुलदीप नारायण मिश्र पूर्व महामंत्री, लखनऊ बार एसोसिएशन ने गोसाईगंज, सुल्तानपुर रोड अधिवक्ता समिति, मोहनलालगंज क्षेत्र एवं आसपास से आए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है और एकजुट होकर ही हर समस्या का समाधान संभव है।


नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अधिवक्ता मनोरमा मिश्रा, संगीता मिश्रा, वीरेंद्र कुमार चौधरी, अशोक कुमार वर्मा, सरोज कुमार शुक्ल पूर्व अध्यक्ष, लखनऊ बार अनिल कुमार बाजपेई पूर्व अध्यक्ष, लखनऊ बार मनोज कुमार मिश्रा पूर्व महामंत्री, अवध बार, अशोक कुमार राय अध्यक्ष, लखनऊ सुल्तानपुर रोड अधिवक्ता समिति उत्कर्ष मिश्रा, अवधेश साहू, नरेंद्र साहू, सुशील कुमार गुप्ता, शालिनी रावत, काशान अंसारी, लखनऊ बार के उपाध्यक्ष श्री सौरभ शुक्ला, सिद्धार्थ राजपूत सहित बड़ी संख्या में सम्मानित अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आए सभी अधिवक्ताओं का स्वागत लखनऊ बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मध्य पद के प्रत्याशी श्री अनुज बाजपेई द्वारा किया गया। उन्होंने अधिवक्ता साथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन अधिवक्ता श्री संजय निगम ने किया।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *