अयोध्याश्रवण कुमार के नेतृत्व में अयोध्या से जदयू के संगठन विस्तार का शंखनाद, 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य।

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या में दिनांक 11 जनवरी 2026 को जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक अयोध्या स्थित रामा इन होटल में प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री श्रवण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश भर में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे 15 फरवरी 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। सभी जनपदों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रसीदें समय से जमा कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। श्रवण कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड की नीतियां गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के हितों से जुड़ी हैं और इन्हें जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक 7 फरवरी 2026 को बिजनौर में प्रस्तावित है, जिसमें सदस्यता अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विधानसभा प्रभारी एवं जिला प्रभारी अधिकृत किए गए, जो अभियान की नियमित निगरानी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन प्रभारी श्रवण कुमार के मार्गदर्शन में जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के साथ नई राजनीतिक दिशा तय करेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह, अजय चौधरी, नीरज कटियार, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गरिमा सिंह पटेल, बांदा जनपद महिला जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति जितेंद्र सिंह प्रदेश महासचिव सहित प्रदेश एवं जनपद स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *