कादीपुर में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ शिव पार्वती विवाह प्रसंग ने मोहा मन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।कादीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेरामारुक पुर सरैया में पूज्य संत दयाराम दास महराज के सानिध्य में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में प्रयाग धाम से पधारी मानस माधुरी सुनीता शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने शिव पार्वती विवाह के प्रसंग का अत्यंत सुंदर भावपूर्ण एंव संगीत मयी वर्णन प्रस्तुत किए। उनके मधुर वाणी और सजीव प्रस्तुत ने श्रद्धालुओं को भाव बिभोर कर दिया। शिव विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो उठे। और जयकारों से कथा स्थल गूंज उठा।
कथा के दौरान महिलाओ ने पारम्परिक विवाह गीत प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक भक्ति मय बना दिया। और वही दूसरी तरफ पंडित अमरनाथ शास्त्री ने राम नाम का मधुर गुणगान करते हुए। भगवान श्रीराम की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। जिससे श्रोता गण भक्ति रस में डूब गए। स्वतंत्र पांडेय ने बताया यह कथा ग्राम वासियों क्षेत्रवासियों के सहयोग से चल रहा है। ओम प्रकाश पांडेय जगत नरायन मिश्र माताफेर तिवारी आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। तहसील भीटी क्षेत्र के ग्राम दुल्लापुर के ग्रामीणों ने तालाब की नीलामी निरस्त कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है।…


    Spread the love

    होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

    Spread the love

    Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *