शिक्षामित्रों ने समय से मानदेय भुगतान व मूल विद्यालय वापसी की उठाई मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षामित्र केयर समिति के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षामित्रों ने प्रति माह मानदेय का भुगतान समय से, प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में सुनिश्चित किए जाने की मांग की।


इसके साथ ही संगठन ने शिक्षामित्रों के स्थानांतरण समायोजन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराते हुए मूल विद्यालय में वापसी सुनिश्चित किए जाने की भी मांग रखी। जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने कहा कि समय से मानदेय न मिलने एवं स्थानांतरण समायोजन लंबित रहने के कारण शिक्षामित्रों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत सुरेंद्र कुमार यादव को शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य, नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य शिक्षामित्र उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

    Spread the love

    Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


    Spread the love

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *