भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का चुनावी शंखनाद, रौनाही टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या(अवधी खबर)।
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रामनगरी अयोध्या की पावन धरती से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उनके अयोध्या आगमन पर रौनाही टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया, जहां मिल्कीपुर विधानसभा के विधायक चंद्रभानु पासवान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ‘रोहित’, करुणाकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। “जय श्रीराम” और “पंकज चौधरी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


इससे पूर्व अयोध्या जनपद की सीमा पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में भी प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पंकज चौधरी ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी योगी सरकार के कार्यों के आधार पर भाजपा 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई गुमराह नहीं कर सकता, क्योंकि संगठन की ताकत और सरकार की उपलब्धियां स्वयं बोलती हैं।
अयोध्या प्रवास के दौरान पंकज चौधरी रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके उपरांत अवध प्रांत के 14 जिलों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें 86 विधानसभा सीटों को लेकर रणनीति तय की जाएगी। इस महा बैठक में अवध प्रांत के 63 विधायक, सात मंत्री, संगठन पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *