तालाब की रखवाली कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में सनसनी

Spread the love

आलापुर (अम्बेडकरनगर)।
आलापुर थाना क्षेत्र के महेशपुर मंडप गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के तालाब के पास स्थित बरगद के पेड़ से एक व्यक्ति का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान महेशपुर मंडप गांव निवासी जयप्रकाश निषाद (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयप्रकाश निषाद को गांव सभा के तालाब का पट्टा मिला हुआ था, जिसमें वह मत्स्य पालन का कार्य कर रहे थे। तालाब की रखवाली के लिए वह शनिवार की रात खाना-पीना खाने के बाद अपने घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

रविवार तड़के ग्रामीणों ने तालाब के पास बरगद के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा, जिसे देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। पास जाकर देखने पर लोगों ने पहचान की कि शव जयप्रकाश निषाद का ही है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर आलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *