लोहड़ी व मकर संक्रांति पर उन्नति फाउंडेशन ने बांटी खुशियां…..

Spread the love

200 जरूरतमंदों को कंबल व भोजन वितरण, जागरूकता शिविर का आयोजन…..

मोहनलालगंज। लखनऊ।विकास खण्ड गोसाईगंज के बक्कास गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा “आओ मिलकर खुशियाँ बांटें, जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाएं” अभियान के अंतर्गत भव्य सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को कंबल वितरण, भोजन सेवा एवं स्वच्छता-स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम बक्कास व आसपास के क्षेत्रों के बुजुर्गों, महिलाओं एवं पुरुषों को लगभग 200 कंबल वितरित किए गए तथा सभी जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, स्वदेशी एवं समृद्ध भारत के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
उन्नति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रोहित सिंह ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। वहीं श्री त्रिनेत्र संस्था की उषा गोस्वामी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण पर जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने के उपाय बताए।
शैलजा पांडेय ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गांव व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर उन्नति फाउंडेशन से सचिन, कोऑर्डिनेटर सैफ खान, लकी सुरीन तथा श्री त्रिनेत्र संस्था से सुनीता सिंह, तृप्ति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *