चूना-ब्लीचिंग-राउंडअप से हैंडपंप मरम्मत!पृथ्वीपुर ग्राम सभा में भुगतान पर उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा पृथ्वीपुर में हैंडपंप मरम्मत के नाम पर किए गए भुगतान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि एके ट्रेडर्स और ग्राम पंचायत सचिव एकता यादव की ओर से मरम्मत कार्य में ऐसे सामानों की आपूर्ति दर्शाई गई, जिनका हैंडपंप की तकनीकी मरम्मत से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है।

आमतौर पर हैंडपंप मरम्मत में पाइप, रॉड, वॉशर, नट-बोल्ट और रिंच जैसे उपकरणों का प्रयोग किया जाता है, लेकिन पृथ्वीपुर ग्राम सभा में कागजों पर चूना, ब्लीचिंग पाउडर, फावड़ा और राउंडअप (खरपतवार नाशक) जैसी सामग्रियों का उपयोग दिखाया गया है। यही नहीं, इन मदों में हजारों रुपये का भुगतान दर्शाया गया है।

दस्तावेजों में दर्शाया गया खर्च
हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 12 बोरी ब्लीचिंग पाउडर की कीमत 10,200 रुपये, 12 बोरी चूना पाउडर की कीमत 7,200 रुपये, चार फावड़े 1,000 रुपये तथा तीन लीटर राउंडअप 1,500 रुपये दर्शाए गए हैं। एक ही हैंडपंप की मरम्मत में इतनी अधिक मात्रा में इन सामग्रियों के उपयोग को लेकर ग्रामीणों और जानकारों ने सवाल उठाए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल शुद्धिकरण के लिए ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग दिखाया गया है, तो भी इतनी बड़ी मात्रा एक ही हैंडपंप में इस्तेमाल होना संभव नहीं है। वहीं चूना, फावड़ा और राउंडअप के उपयोग को लेकर कोई स्पष्ट तकनीकी आधार सामने नहीं आया है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, अपर निदेशक पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि उक्त सामग्रियों का प्रयोग किस नियम और प्रक्रिया के तहत किया गया।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए तथा एके ट्रेडर्स को पंचायत कार्यों से ब्लैकलिस्ट किया जाए। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासनिक कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *