पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सांसद को सौंपा गया मांग-पत्र

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की अम्बेडकरनगर इकाई द्वारा ग्रामीण पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोकसभा क्षेत्र अम्बेडकरनगर के सांसद लालजी वर्मा को एक मांग-पत्र सौंपा गया। ज्ञापन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें ग्रामीण पत्रकारों की स्थिति से सांसद को अवगत कराया गया।


ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हुए भी आज तक सरकारी मान्यता, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। संगठन ने तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने, जिला, मंडल व तहसील स्तर पर स्थायी पत्रकार समितियों के गठन तथा उनकी नियमित बैठकों की व्यवस्था किए जाने की मांग की।
इसके साथ ही ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई, जिससे वे निर्बाध रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।


संगठन ने प्रदेश स्तर पर गठित पत्रकार मान्यता समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दो प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की भी मांग की। वहीं राजधानी लखनऊ स्थित दारुलशफा में संगठन के लिए निःशुल्क कार्यालय उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।


ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि पत्रकारिता के दायित्व निर्वहन के दौरान उत्पन्न किसी विवाद में किसी पत्रकार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने से पूर्व सक्षम राजपत्रित अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न पर रोक लग सके।
सांसद लालजी वर्मा से मांग की गई कि वे ग्रामीण पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन विषयों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करें।


इस अवसर पर शरीफ मसूदी (।संरक्षक, अयोध्या मंडल, मनोज मद्धेशिया महामंत्री, मोहम्मद शाहिद अख्तर तहसील अध्यक्ष, टांडा, गिरजा शंकर गुप्ता तहसील अध्यक्ष, अकबरपुर, रविन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष, अयोध्या मंडल, मोहम्मद ऐस्ते शाम खान, योगेंद्र यादव तहसील अध्यक्ष, आलापुर, रईस अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पत्रकार उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *