बैनामा शुदा भूमि पर ताला लगाकर कब्जे का आरोप, पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

आलापुर अम्बेडकर नगर।
प्रदेश सरकार द्वारा भूमि से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए जाने के बावजूद जनपद अम्बेडकरनगर के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में एक बैनामा शुदा भूमि का मामला लगातार उलझा हुआ है। पीड़ित हरीशचंद्र पुत्र धर्मराज, निवासी ग्राम अल्लीपुर वर्जी, अपनी ही जमीन पर विपक्षियों द्वारा लगाए गए ताले से परेशान होकर न्याय की गुहार लगा रहा है।


पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम निकसपुर स्थित सड़क किनारे गाटा संख्या 106 कुल रकबा 0.153 हेक्टेयर में से उसने दिनांक 04 दिसंबर 1989 को रामसिंगार पुत्र सीताराम से 3 बिस्वा 14 धूर भूमि का विधिवत बैनामा कराया था। बैनामा के बाद वह भूमि पर काबिज होकर सन 2000 में लगभग 30.32 फीट क्षेत्रफल में तीन कमरों की दुकान व बरामदा का निर्माण कराया तथा विद्युत कनेक्शन लेकर दुकानों को किराए पर दिया, जिससे नियमित रूप से किराया प्राप्त होता रहा।


पीड़ित का आरोप है कि बैनामा कर्ता रामसिंगार की मृत्यु के बाद उनके पुत्र महावीर से 29 सितंबर 2025 को विपक्षियों द्वारा यह जानते हुए भी कि उक्त मकान व दुकान हरीशचंद्र की संपत्ति है, शेष भूमि का हिब्बानामा (दानपत्र) करा लिया गया। इसके बाद 02 जनवरी 2026 को पीड़ित को बिना सूचना दिए खारिज-दाखिल भी करा लिया गया।
आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने पीड़ित की दुकान व मकान में जबरन ताला लगा दिया तथा बिजली का मीटर उखाड़ दिया, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक एवं मानसिक क्षति उठानी पड़ी। पीड़ित का कहना है कि वह थाने से लेकर जनपद के उच्चाधिकारियों तक न्याय की गुहार लगाता फिर रहा है, लेकिन अभी तक उसे राहत नहीं मिल सकी है। अधिकारियों की प्रतिक्रिया सहायक अभियंता, तेंदुआई कला मीटर गलत तरीके से हटाया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी आलापुर ने कहा कि प्रकरण की जांच कराकर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपजिलाधिकारी, आलापुर सुभाष सिंह ने कहा मामला संज्ञान में है। क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *