मकर संक्रांति पर रामनगरी में उमड़ी श्रद्धा की अपार भीड़, सरयू तट पर भोर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बावजूद आस्था की गर्माहट ने श्रद्धालुओं को सरयू तट तक खींच लाया। भोर करीब चार बजे से ही सरयू नदी में पवित्र स्नान-दान का सिलसिला आरंभ हो गया, जो दिनभर अनवरत जारी रहा।

आज सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ खरमास का समापन हो गया, जिससे शुभ एवं मांगलिक कार्यों की विधिवत शुरुआत हो गई। सरयू में स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान और खिचड़ी दान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस वर्ष एकादशी तिथि के कारण खिचड़ी पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालु मठों और मंदिरों में दर्शन-पूजन, वेद पाठ, धार्मिक कथाओं के श्रवण, यज्ञ-हवन व अन्य अनुष्ठानों में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।

पूरी रामनगरी भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आई। सरयू तट से लेकर प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *