आलापुर क्षेत्र में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांवों से सामने आई दो संदिग्ध मौतों की घटनाओं ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। एक ही दिन में हुई इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।


पहली घटना आलापुर थाना क्षेत्र के खतमीपुर गांव की है, जहां शुक्रवार को गांव के बाहर चकमार्ग के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव निवासी अरविंद के रूप में हुई है, जो पूर्व विधायक अनीता कमल के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू को ध्यान में रखते हुए छानबीन कर रही है।


दूसरी घटना हिसामुद्दीनपुर पिपरा गांव स्थित भदया पुरवा की है, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी अवधेश (पुत्र मुन्नू) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

बताया जा रहा है कि मृतक का पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसे इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।
थानाध्यक्ष आलापुर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अवधेश का बृहस्पतिवार रात परिजनों से विवाद हुआ था, जबकि दोनों मामलों में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    Spread the love

    Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


    Spread the love

    छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *