रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब चार बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।


मृतक की पहचान जीतेन्द्र उर्फ राजू (उम्र लगभग 45 वर्ष) निवासी वजदहा, थाना अहिरौली के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


परिजनों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते जीतेन्द्र की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


वहीं पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *