दहेज के लिए विवाहिता पर अमानवीय अत्याचार, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप…..

Spread the love

मोहनलालगंज।लखनऊ, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पीड़िता के अनुसार उसका विवाह बीते पांच फरवरी 2022 को आशीष यादव उर्फ बब्लू, पुत्र श्रीकृष्ण यादव, निवासी विकास नगर, छोटा बरगदा रोड, थाना तेजाजी नगर, जिला इन्दौर के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ था। विवाह के समय पीड़िता के मायके पक्ष द्वारा करीब 15 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। इसमें बरीक्षा में 2 लाख रुपये नकद, तिलक में 3 लाख रुपये नकद, गृहस्थी के सामान के रूप में 3 लाख रुपये, साथ ही कीमती जेवरात, कपड़े, एक सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठियाँ शामिल थीं।

पीड़िता का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति, सास मुन्नी देवी, ससुर श्रीकृष्ण यादव तथा ननद सुनीता और प्रियंका उर्फ पिंकी द्वारा कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष द्वारा लगातार 5 लाख रुपये नकद और एक कार की अतिरिक्त मांग की जाती रही। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और गंदी-गंदी गालियाँ दी जाती थीं।पीड़िता ने बताया कि पति द्वारा मामूली बातों पर बेल्ट और परदे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया। कई बार उसे गंभीर चोटें आईं, लेकिन इलाज तक नहीं कराया गया। मायके वालों से बात करने पर भी रोक लगा दी गई थी। जब भी वह मायके जाती, वहां से लाया गया सारा सामान और रुपये सास व ननद द्वारा छीन लिए जाते थे। उसके सभी जेवरात पहले ही अपने कब्जे में रख लिए गए थे।


पीड़िता का यह भी आरोप है कि पति ने दो बार गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और धमकी दी कि उसके पास गुंडे हैं, जो दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मरवा देंगे। इतना ही नहीं, पति द्वारा जबरन दबाव बनाकर पीड़िता से झूठी बातें स्वीकार करवाई गईं और उनकी रिकॉर्डिंग कर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई।
घटना का चरम बीते 22 अक्टूबर 2024 को आया, जब पति, सास-ससुर और ननदों ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे मात्र पहने हुए कपड़ों में पिता के साथ घर से भगा दिया। आरोप है कि उसके सभी जेवरात, कपड़े और अन्य सामान ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिए और अब भी लगातार धमकियां दी जा रही हैं कि जब तक अतिरिक्त दहेज नहीं मिलेगा, उसे साथ नहीं रखा जाएगा।
पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि पति आशीष यादव, ससुर श्रीकृष्ण यादव, सास मुन्नी देवी तथा ननद सुनीता और प्रियंका उर्फ पिंकी के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की कोशिश, जबरन रिकॉर्डिंग और स्त्रीधन हड़पने जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *