अकबरपुर नगर पालिका की बैठक में विकास को मिली रफ्तार, नामकरण और रोजगार से जुड़े प्रस्ताव पारित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में नगर के प्रमुख स्थलों के नामकरण के साथ-साथ सभी 25 वार्डों में मिल्क पार्लर खोलने का निर्णय लिया गया, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।


नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने बताया कि सभासदों ने नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई। शहर की पहचान को सशक्त बनाने और महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। प्रस्तावों के अनुसार, अकबरपुर नगर क्षेत्र को अब लोहिया नगर के नाम से पहचान मिलेगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली को भी उनके नाम से जाना जाएगा। साथ ही अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है।


इसके अलावा संघतिया तिराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर और अयोध्या रोड स्थित एक प्रमुख चौराहे का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।


विकास योजनाओं के तहत नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में मिल्क पार्लर के रूप में दुकानें खोली जाएंगी। इससे जहां नागरिकों को शुद्ध दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर पालिका के इन निर्णयों को शहर के विकास, पहचान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *