रसूलपुर के समीर बने भारतीय सेना का गौरव, गांव में खुशी की लहर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अम्बेडकर नगर‌।ब्लॉक के ग्राम रसूलपुर हरिजन निवासी समीर पुत्र कमलेश कुमार ने भारतीय सेना में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है। 15 जनवरी को भारतीय सेना में उनके चयन की सूचना मिलते ही गांव-कस्बे में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।
समीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

वर्तमान समय में वह देव इन्द्रावती महाविद्यालय में बीए की शिक्षा प्राप्त कर रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ समीर पिछले एक वर्ष से लक्ष्य कोचिंग क्लासेज के माध्यम से सेना भर्ती की कठिन और अनुशासित तैयारी में जुटा हुआ था। निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और मजबूत इरादों के बल पर उसने यह सफलता हासिल की।


समीर के माता-पिता की शुरू से ही यह इच्छा रही है कि उनका बेटा देश सेवा के पावन कार्य में अपना योगदान दे। समीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा है तथा उसकी एक छोटी बहन भी है। उसकी सफलता में उसके चाचा नृपेन्द्र बहादुर का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने हर चरण में मार्गदर्शन कर उसका हौसला बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि समीर के पिता कमलेश कुमार ग्राम रसूलपुर के वर्तमान प्रधान हैं।


सेना में चयन की खबर मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल बन गया। गांव में मिठाइयाँ बांटी गईं और बधाइयों का सिलसिला लगातार चलता रहा। समीर की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि समीर ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदारी से की जाए और आत्मविश्वास बना रहे, तो सफलता निश्चित रूप से कदम चूमती है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *