आमने-सामने से भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जलालपुर रोड पर सिंझौली पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


दुर्घटना में एक घायल की पहचान त्रिभुवन 45 वर्ष निवासी ग्राम मटयारा, थाना सम्मनपुर, जलालपुर के रूप में हुई है, जिन्हें सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे घायल आजाद 35 वर्ष के पैर में चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एम्बुलेंस सेवा को दी।

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 एफ जी 0513 मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी शिवकुमार ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तत्पश्चात उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *