सद्भावना खिचड़ी भोज एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 25 जनवरी को

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आगामी 25 जनवरी 2026 (रविवार) को जनपद के अयोध्या अम्बेडकर नगर मार्ग पर स्थित पियारेपुर संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में सद्भावना खिचड़ी भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर न्यास द्वारा किया जा रहा है।


आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकार बंधु, पूर्व सैनिक, अधिवक्ता, चिकित्सक, साधु-संत, शिक्षक, समाजसेवी, किसान, बुद्धिजीवी, दिव्यांगजन एवं वंचित वर्ग सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।


कार्यक्रम में ग्रामीण परिवेश के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सद्भावना खिचड़ी भोज की व्यवस्था की गई है।


कार्यक्रम के निवेदक संगम पाण्डेय ‘बाबा’ ने बताया कि यह आयोजन नर सेवा-नारायण सेवा की भाव के साथ समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से श्री हनुमंत इच्छा तक चलेगा।


आयोजकों ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की निवेदन किया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *