दिनदहाड़े शिक्षिका की हत्या मामले में पति ही निकला हत्यारा, तीन भेजे गए जेल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक शिक्षिका की निर्मम हत्या से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी आश्रम इलाके में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मृतका सोनी सिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। पुलिस के अनुसार पति उमाशंकर सिंह को पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह था। इसी को लेकर दंपती के बीच विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते जानलेवा हमले में बदल गया। आरोप है कि उमाशंकर सिंह ने घर के अंदर ही पत्नी पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता की तहरीर पर पति उमाशंकर सिंह, सास और ससुर के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी का संबंध एक राजनीतिक दल से बताया जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कानून के सामने सभी बराबर हैं और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।

घटना से मृतका के मायके पक्ष में रोष व्याप्त है, जबकि क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि विवेचना पूरी कर शीघ्र ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *