सरकारी नलकूप बना हादसे को न्योता, नए बजट के इंतजार में लटकी मरम्मत……

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज। लखनऊ ,विकास खण्ड मोहनलालगंज के निगोहां क्षेत्र अंतर्गत 59 नंबर रामपुर गढ़ी स्थित सरकारी नलकूप इन दिनों गंभीर हादसे को न्योता दे रहा है। नलकूप की कोठरी जर्जर हालत में पहुंच चुकी है और फिलहाल बल्लियों के सहारे टिकी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं और मरम्मत कार्य को लेकर केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार नलकूप की स्थिति काफी समय से खराब है। कोठरी की दीवारें कमजोर हो चुकी हैं और छत का भार बल्लियों के सहारे टिका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो न केवल नलकूप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है, बल्कि आसपास आने-जाने वाले लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है।इस संबंध में जब संबंधित अधिकारियों से बात की गई तो अवर अभियंता संजय शुक्ला एवं सचिव विद्यासागर ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार है, लेकिन फिलहाल नए बजट का इंतजार किया जा रहा है। बजट स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा।हालांकि अधिकारियों के इस जवाब से ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक बजट आएगा, तब तक किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से नलकूप की मरम्मत कराई जाए या कम से कम अस्थायी रूप से सुरक्षित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित विभाग कब तक बजट का इंतजार करता है और जर्जर नलकूप को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

    Spread the love

    Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


    Spread the love

    अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *