सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रतिनिधि पद पर संजय सिंह राजू का निर्विरोध चयन तय

Spread the love

भाजपा प्रत्याशी के रूप में एकमात्र नामांकन, ग्रामीण विकास को मिलेगा मजबूत नेतृत्व

प्रियंका वर्मा

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा अयोध्या के प्रतिनिधि पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी संजय सिंह राजू ने मंगलवार को मसौधा ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय-सीमा तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।


नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे अनुभवी और जनसरोकार से जुड़े प्रतिनिधियों का चयन आवश्यक है, जो किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कर सकें।


महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सहकारी ग्राम विकास बैंक ग्रामीण विकास की दिशा में अहम भूमिका निभाता है और इस संस्था के प्रतिनिधि का अनुभव व सामाजिक जुड़ाव अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि संजय सिंह राजू सहकारी बैंक के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों के हित में प्रभावी कार्य करेंगे।


भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नामांकन के पश्चात संजय सिंह राजू ने पार्टी नेतृत्व और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मुझ पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा। किसानों, छोटे कर्जदारों और ग्रामीण जरूरतमंदों को सहकारी बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


इस मौके पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शक्ति सिंह, गन्ना चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, गिरीश पांडे डिप्पुल, शंभूनाथ सिंह दीपू, मुन्ना सिंह, महंत रमेश दास, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, काशीराम रावत, चंद्रभान सिंह, अनुपम सिंह, दिवाकर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *