दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसाईकिल, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया वितरण

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सदर विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा आज बचपन डे केयर सेंटर परिसर, जोगीतारा, अयोध्या में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अयोध्या के तत्वावधान में सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 36 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी सुविधा, सम्मान व आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्राईसाईकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वे अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे।


विधायक जी ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक निरंतर पहुंचाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है।


इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहित दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, अयोध्या के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *