अपहरण के प्रयास में पुलिस की लापरवाही का आरोप, जनसत्ता दल ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा/अम्बेडकरनगर।
थाना अलीगंज क्षेत्र के इनामीपुर गांव में जनसत्ता दल के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पुत्र के अपहरण के प्रयास के मामले में पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर जनसत्ता दल के पदाधिकारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर 2025 को जनसत्ता दल व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार का पुत्र विशाल ग्राम नंदपुर से इनामीपुर मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अपाचे और पल्सर मोटरसाइकिल सवार कुछ संदिग्ध युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब विशाल इनामीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया और जबरन खींचकर उसे अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया।


पीड़ित विशाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने विशाल को धमकी दी कि आज तो बच गया, अगली बार अपहरण कर उसके परिजनों से फिरौती वसूली जाएगी। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा स्थानीय थाना अलीगंज पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित जनसत्ता दल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले से अवगत कराया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। एसपी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष श्रीराम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रधान महासचिव राम सुभावन तथा जिला सचिव अमर प्रताप सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जनसत्ता दल आंदोलन के लिए विवश होगा। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *